दुर्गा पूजा दीपावली छठ के मद्देनजर विगत 5 महीने से लंबित कलाकार पेंशन भुगतान किया जाय – किरण देव यादव
दीपक कुमार, खगड़िया।
खगड़िया। ऑल इंडिया मिशन आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण देव यादव ने कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को मांग पत्र प्रेषित कर जिले में अटल कला भवन निर्माण जल्द करने की मांग किया तथा विगत 5 महीने से लंबित कलाकार पेंशन पर्व त्यौहार दुर्गा पूजा दीपावली छठ के मद्देनजर भुगतान करने की मांग किया एवं स्थानीय कलाकारों का सहभागिता लेने की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि जिले में पुल का दिवाल एवं विभिन्न कार्यालय का दिवाल का विभिन्न कला मधुबनी पेंटिंग, आदि करने में स्थानीय पेंटर को काम देने की मांग किया। जबकि इस कार्यों में एजेंसी के माध्यम से बाहरी व्यवसायिक कलाकारों को कार्य दी जाती है। जबकि स्थानीय पेंटर कलाकार बेहतर कार्य कर सकते हैं जो कला विभाग का पेंशन भोगी एवं बेरोजगार युवा हैं। जिले में पेंटर सुशील कुमार, रामविलास शर्मा आदि उदाहरण के तौर पर हैं जबकि जिले में दर्जनों उत्कृष्ट कलाकार बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं।
समाजसेवी किरण देव यादव ने मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से खगड़िया जिले से भेजी गई कलाकारों का कला पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमोदित तीसरी सूची में दर्ज कलाकारों को पेंशन स्वीकृत करने की भी मांग किया।
श्री यादव ने कहा कि कलाकारों को पेंशन शुरुआत एवं जारी करने में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के अलावे जिलाधिकारी एवं कला संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार की भूमिका का सराहना किया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने जिले में कला एवं संस्कृति विभाग का बढ़ते कदम कलाकारों को एक नया आयाम देने के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए युवा कला महोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल करने का अपील किया।
कला संस्कृति बचाओ, धरोहर बचाओ, देश बचाओ अभियान के अध्यक्ष किरण देव यादव महासचिव उमेश ठाकुर ने 52 कोठरी 53 द्वार, अलौली गढ, चंदवा डीह, सन्हौली दुर्गा स्थान, अघोरी स्थान, दुर्गा मंदिर मेहंदीपुर, कसरैया धार, राजेंद्र सरोवर को पर्यटन स्थल का दर्जा देने एवं कात्यायनी मंदिर को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल का दर्जा देकर समुचित सर्वांगीण विकास करने एवं ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित करने की मांग किया। ताकि पर्यटक हेतु आकर्षण का केंद्र बन सके।
उक्त संदर्भ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का ध्यान आकृष्ट किया है।
