नवरात्रि में रोटरी क्लब ऑफ सीवान संकल्प की अनूठी सेवा, श्रद्धालुओं के लिए की पेयजल की व्यवस्था

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सिवान:नवरात्रि का पावन पर्व… मां दुर्गा की भक्ति, आस्था और सेवा का पर्व! इस पावन अवसर पर जहां हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए निकल रहे हैं, वहीं उनकी सेवा में जुटा है रोटरी क्लब ऑफ सीवान संकल्प। जी हां, सीवान में क्लब ने मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। क्लब की इस पहल से हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।

तस्वीरें सीवान शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क के पास की हैं, जहां नवरात्रि के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ सीवान संकल्प की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है।नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घरों से निकलते हैं। ऐसे में रास्ते में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता उनके लिए काफी राहत भरी होती है। इसी जरूरत को समझते हुए क्लब के सदस्य लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।

- Sponsored Ads-

क्लब की यह पहल केवल प्यास बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण का भी संदेश देती है। हजारों श्रद्धालुओं को इस व्यवस्था का लाभ मिलना इस बात का प्रमाण है कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

रोटरी क्लब ऑफ सीवान संकल्प समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करता रहा है। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सेवा का यह प्रयास भी उसी सेवा भावना की एक खूबसूरत मिसाल है।

इस सेवा कार्य के दौरान क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ. संजय सिंह, प्रेसिडेंट सुधीर पाठक सहित क्लब के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा।आस्था के इस महापर्व में सेवा को अपना संकल्प बनाकर रोटरी क्लब ऑफ सीवान संकल्प ने एक सराहनीय पहल की है।

क्योंकि सच्ची भक्ति केवल पूजा-अर्चना में ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और दूसरों को राहत पहुंचाने में भी दिखाई देती है। क्लब का यह प्रयास समाज को यही संदेश देता है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मानवता की सेवा ही सच्ची साधना है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment