मृगांक शेखर सिंह/ जमुई
जमुई जिला अंतर्गत इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के आढा निवासी मोहम्मद शमशाद आलम को जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। इस मनोनयन के बाद जिले के तमाम जदयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वे पंचायत स्तर तक पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्री शैलेंद्र महतो, मोहम्मद नौशाद , रमाकांत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनता दल (यूनाइटेड) के पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शमशाद आलम को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी। जदयू जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र महतो ने कहा कि वर्तमान में शमशाद आलम आढा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हैंl हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके कुशल नेतृत्व में जिले में पंचायत स्तर तक पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
