बाल विवाह रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

**(हरिप्रसाद शर्मा)अजमेर/देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर अबूझ सावा होने के कारण काफी संख्या में बाल विवाह सम्पन्न होने की सम्भावना रहती है। कुछ व्यक्तियों द्वारा अबूझ सावों की आड में बाल विवाहों को अन्जाम दे दिया जाता है।

ऐसी स्थिति में विशेष सतर्कता रखने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री लोक बन्धु के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) कार्यालय में बाल विवाह की रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री प्रवीण कुमार कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी होंगे।

- Sponsored Ads-

जिला बाल संरक्षण ईकाई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री अभिषेक गुजराती कन्ट्रोल रूम के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी होंगे। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0145-2630304 है। कन्ट्रोल रूम 24 घंटे निरन्तर तीन पारियों में क्रियाशील रहेगा। कन्ट्रोल रूम में कोई भी सूचना, पत्र एवं शिकायत प्राप्त होते ही उस पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment