ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

**पुष्कर में छाई मेले की रौनक – नगाड़े की थाप पर झूमे देशी-विदेशी*

(हरिप्रसाद शर्मा )पुष्कर/ अजमेर/ विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का शुभारंभ मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ धमाकेदार अंदाज में हुआ। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर सभापति राजेंद्र बाकोलिया, अजमेर संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, आईजी डॉ. रवि कुमार, कलेक्टर लोकबंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला सहित पशुपालन, नगर परिषद समेत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि राज्य सरकार पुष्कर को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित कर रही है और पुष्कर मेला हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा की पहचान है। मेले के उद्घाटन पर नाथूराम सोलंकी के नगाड़ा वादन से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा और लोक कलाकार थिरक उठे। मांडणा प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक मांडणे बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य मंच पर स्कूली छात्राओं के ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया, वहीं पुलिस की घुड़सवारी ने भी खूब वाहवाही लूटी। स्थानीय और विदेशी टूरिस्ट के बीच फुटबॉल मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment