स्कूल परिसर में रिवॉल्वर लहराकर बना रहे थे रील, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा–गोबरहिया स्कूल में वीडियो बनाने पहुंचे थे चार युवक, दो मौके से फरार; पकड़े गए युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बगहा

नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव स्थित स्कूल परिसर में शुक्रवार दोपहर रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली हथियार के साथ रील बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के दौरान हथियार लहराते देख ग्रामीणों ने विरोध किया।

- Sponsored Ads-

इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दो युवकों को हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर चार युवक गोबरहिया स्कूल परिसर में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पहुंचे थे।

इस दौरान दो युवक रिवॉल्वर जैसी दिखने वाली हथियार लहराकर वीडियो बना रहे थे। हथियार का खुलेआम प्रदर्शन करते देख गांव के कुछ युवकों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बाद में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।पकड़े गए युवकों की पहचान देवीपुर गांव निवासी धर्मराज साहनी के पुत्र गौतम साहनी और गुड्डू कुमार के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने दोनों को हथियार समेत पुलिस के हवाले कर दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि युवकों के पास से बरामद हथियार रिवॉल्वर जैसा दिख रहा है।

हालांकि, वह असली हथियार है या नकली, इसकी जांच की जा रही है। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment