सारण/परसा।नगर पंचायत परसा बजार वार्ड चार शोभे परसा-परसा मथुरा स्थित मारुति नंदन महावीर मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव पर मंदिर परिसर में होने वाले अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।मंदिर परिसर से हाथी घोड़ा,ऊंट,डीजे,बैंड बजा,देवी देवता स्वरूप झाकी के साथ निकाली गई कलशयात्रा परसा मथुरा,परसा शंकरडीह,दरोगा राय चौक,परसा बजार,पोझी चौक,खजौली होते हुए शोभे परसा शिव मंदिर परिसर पहुंची। जहां विधि विधान के साथ पोखरा से कलश में जलभरी कराया गया।
जलभरी के उपरांत कलशयात्रा की जत्था शोभे परसा गांव होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहां कलश को विस्थापित किया गया। और आचार्य के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आगामी 24 घंटे के लिए हरे राम हरे कृष्ण की अखंड मंत्र जाप शुरू किया गया।
जिससे क्षेत्र का वातारण भक्तिमय हो उठा।कलशयात्रा में मंदिर संरक्षक इंद्रभूषण सिंह,पूर्व मंत्री डॉ चंद्रिका राय,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कर्मुल्लाह,वार्ड पार्षद सुनील यादव,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आमोद शर्मा,धर्मेंद्र राय,सत्येंद्र राय,पूर्व वार्ड पार्षद शिवकुमार सिंह कुशवाहा,अमर नाथ दास,गया सिंह,उमेश सिंह,प्रभात दुबे,अर्जुन सिंह,सुनील सिंह,नंदू राय,नागेश्वर राय,चंद्र देव सिंह,संजय साह,प्रो बिमल प्रसाद, सुनीता देवी,कविता देवी,पूनम देवी,रेखा देवी,आशा देवी,फूल कुमारी देवी,सपना देवी,मुस्कान कुमारी,कृति कुमारी,खुशबू कुमारी,नेहा कुमारी समेत सैकड़ों महिला पुरुष किशोर किशोरी श्रद्धालुओं ने लाल पिला बस्त्र धारण कर भाग लिया।
