सारण में सजेगा प्रतिभा का महाकुंभ, सैकड़ों मेधावी होंगे सम्मानित – मेलोड्रामा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मेधावियों के हौसले को पंख देने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

“प्रतिभा रत्न अवार्ड–2026” से बिहार के होनहारों को मिलेगा बड़ा मंच

- Sponsored Ads-

छपरा कार्यालय। बिहार की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उनके हौसले को नई उड़ान देने के उद्देश्य से मेलोड्रामा वेलफेयर सोसायटी, नई दिल्ली से संचालित “हौसला” पहल के तहत “प्रतिभा रत्न अवार्ड–2026” का भव्य आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सारण में किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित सम्मान समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि उन प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ से वे अपने सपनों को नई दिशा दे सकें।

यह पहल छात्रों के आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करेगी। उल्लेखनीय है कि मेलोड्रामा वेलफेयर सोसायटी पिछले 9 वर्षों से कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है। “हौसला” इसी कड़ी की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को एक मंच पर सम्मानित करना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह ने बताया कि सारण में यह चौथी बार इतने बड़े स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

समारोह में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी। अंत में नीतू गुप्ता,व ई. विजय राज ने एक सुर में कहा कि “हौसला अगर बुलंद हो, तो हर सपना साकार हो सकता है। यह पहल बिहार की प्रतिभाओं को नई पहचान और नई उड़ान देने का संकल्प है।”


कार्यक्रम को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से बिंदिया जयसवाल, प्रशांत सेंगर, राम बाबू सिंह, नीतीश कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment