सारण: मशरक निरंकारी भवन मे विशाल सत्संग का आयोजन हुआ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करता है निरंकरी मिशन- जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: मशरक मशरक नगर पंचायत के बरहिया टोला स्थित निरंकारी भवन मे विशाल सत्संग का आयोजन हुआ।इस अवसर पर गुरूगद्दी पर विराजमान पटना जोन के जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह कहा कि निरंकारी मिशन दुनिया को संदेश दे रहा है कि आओ मेरे भाई जो सुख हमे गुरू चरणो से मिला है।रमेराम को पाकर जैसे मेरा लोक सुखी परलोक सोहेला हुआ है।आपका भी हो जाएगा।

- Sponsored Ads-

 

उन्होने कहा कि तीन लोक नवखंड मे गुरू से बड़ा न कोए।करता करे न कर सके गुरू करे सो होए।यही संदेश निरंकारी महात्मा दुनिया को दे रहे है।और बता रहे है कि लोगो हम है निरंकारी नाम के है व्यापारी जहां मे कोई गैर नही है।किसी से कोई वैर नही है।मेरा घर है वेगमपुर मेरा शहर अल्हा है।न गम है न फिक्र कोई खुदा के हाथ पला है।इसी पवित्र भाव से महात्मा सत्संग मे इक्कठा होते है।और हरदेव जी महाराज की युक्ति नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर रहे है।सत्संग कार्यक्रम का मंच संचालन सीवान के सोनू सिंह ने किया।

 

जबकि कार्यक्रम मे हरेराम प्रसाद संयोजक पटना, रमेश कुमार क्षेत्रीय संचालक हाजीपुर, शिव नारायण सिंह मुखी मशरक, रामपूजन सिंह,चंद्रदीप जी,डाक्टर सचिन, बसंत राय,पुलिस राय, काशी राम, संत कुमार सिंह, डॉ. रीता भारती, निर्मला सिंह, शंकर राय, तुलसी राय, के.पी. निराला, हरिकिशोर राम, नयंत्री देवी, अमृता सिंह, विनोद गुप्ता, मनोकामना सिंह, मुकेश पंडित, नरेंद्र राम, मीना देवी, संतोष सिंह बासडीह, संदीप जी, अर्पणा पांडेय, डॉ. सुशांत जी, प्रीति कुमारी,मेनका कुमारी, इंद्रजीत राम, रामायण राम, मुंद्रिका देवी, लक्ष्मण जी सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थित रही।सत्संग कार्यक्रम का नेतृत्व सेवादल संचालक अजय कुमार ने किया।इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।जहां हजारो की संख्या मे आए लोगो द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।दो रोज पहले से ही सेवादल के दर्जनो सदस्य कार्यक्रम की तैयारी मे दिन रात एक किए हुए थे।जिनके सराहनीय सेवाभाव की चर्चा हुई।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article