समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के टेढ़ा गाँव में कॉमरेड राम ज्ञान राय के अध्यक्षता में किसान सभा का किया गया आयोजन!

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर/बिहार राज्य किसान सभा का शाखा गठन खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तम पुर अन्नू पंचायत के टेढ़ा गांव में कॉमरेड राम ज्ञान राय के अध्यक्षता में बिहार राज्य किसान सभा के जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड अवधेश कुमार मिश्र एवं किसान कॉन्सिल जिला कमिटी सदस्य रामनारायण भगत के पर्यवेक्षण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।श्री मिश्र ने कहा कि पूँजीवाद के खिलाफ समाजवाद की स्थापना के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रहना होगा।उन्होंने कहा कि मेहनतकश जनता को बांटने के लिए जातिवाद, धर्मवाद,भाषावाद और क्षेत्रवाद चार विभाजनकारी तत्वों से जहाँ सावधान रहना होगा वही इन पॄथकतावादी शक्तियों के विरुद्ध वैचारिक जनसंघर्ष तेज करना होगा। वही खानपुर प्रखण्ड से CPI(M) के बिहार राज्य किसान सभा के जिला कमिटी सदस्य प्रेमानंद सिंह ने कहा हमे अपने आप में एक जुटता लाने की जरूरत है सामंती एवं भ्रष्टाचारी लोग भोले भाले किसानों के हक एवं अधिकारों का शोषण करते आ रहे है।

इसलिए हमे एक जुट होकर इनके विरुद्ध लड़ना होगा।ताकि किसानों के द्वारा फसल,दूध एवं अन्य उत्पादित सामानों की सही कीमत मिले।किसान सभा के मौके पर किसान नेता कॉमरेड राजेंद्र चौधरी,सुरेंद्र सदा,लालो राम,रामनाथ दससंजित सदा,विदन महतो,महेश कुमार राय,प्रेम कुमार,संजय कुमार सिंह,डोरिक राम,रामसेवक राम,राम उदगार राम,चंद्रकीशोर शर्मा,राहुल कुमार,रामबदन महतो,श्यामकिशोर राय,सुनील कुमार महतो आदि ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article