समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कानुविशनपुर पंचायत भवन परिसर के सभा कक्ष में जदयू पंचायत अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क:  खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कानुविशनपुर पंचायत भवन परिसर के सभाकक्ष में आज जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने किया जबकि संचालन रामशंकर राय ने किया।

 

पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आवाम तक पहुंचाना आवश्यक है।ताकि सभी लोग जान सके कि हमारी सरकार कितना कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जनकल्याण के लिए जो कार्य करती है।उसे अन्य राज्य व देश अपनाता है।उन्होंने घर घर बिजली,हर घर नल का जल,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार आदि की चर्चा करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में समेकित विकास किया जा रहा है।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामनारायण सिंह ने कहा कि राज्य पार्टी के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में 11सदस्यीय पंचायत कमिटी एवं पांच सदस्यीय बूथ कमिटी का गठन करना है।इसी परिप्रेक्ष में निम्न समयानुसार कार्यक्रम तय किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

जिसमें
(1) कानुविशनपुर 24.06.23 को 09 बजे से (2) दिनमानपुर दक्षणी 24.06.23 को 12 बजे दिन से
(3) दिनमनपुर उत्तरी 24.06.23 को 4 बजे से (4) शोभन 25.06.23 को 9 बजे से (5)जहांगीरपुर 25.06.23 को 12 बजे से (6)भोरेजयराम 25.06.23 को 4 बजे से (7) खैरी 26.06.23 को 9 बजे से (8) रेबड़ा 26.06.23 को12 बजे से (9)श्रीपुरगाहर पश्चिमी 26.06.23 को 4 बजे से
(10) श्रीपुरगाहर पूर्वी 27.06.23 को 9 बजे से (11) शादीपुर 27.06.23 को 12 बजे से
(12)हसनपुर 27.06.23 को 4 बजे से (13) खानपुर उत्तरी 28.06.23 को 9 बजे से (14)खानपुर दक्षिणी 28.06.23को 12 वजे से (15) बिशनपुर आभी 28.06.23 को 4 बजे से (16) बछौली 29.06.23 को 9 बजे से (17) नत्थूद्वार 29.06.23 को 12 बजे से (18)सिवैसिंगपुर 29.06.23 को 4 बजे से (19) पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत में 30.06.23 को 9 बजे से वही बैठक के मौके पर दिनेश प्रसाद महतो, जय राम सहनी,रामबाबू सिंह,पवन कुमार महतो, रामसगुन महतो,प्रदीप कुमार,देवानंद सहनी,श्याम बाबू राम,विश्वनाथ शर्मा,मनोज कुमार,पंकज कुमार सहनी आदि उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article