समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के इलमासनगर चौक स्थित दुर्गा स्थान परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक का हुआ आयोजन….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

मेले में वैष्णवी गुफा का लोगों को होगा दर्शन,युवा एकता संघ ने लिया निर्णय।

पूजा समिति के द्वारा विजय दशमी को रावण दहन करने का लिया गया निर्णय।

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के इलमासनगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर युवा एकता संघ के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया राजगीर महतो ने किया।वही बैठक का संचालन अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

 

जहाँ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया राजगीर महतो के द्वारा विगत वर्ष की आय एवं व्यय का ब्यौरा पेश किया गया।वही सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया राजगीर महतो को ही सर्वसम्मति बनाया गया है।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूजा समिति अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ सरकार के द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार पालन करते हुए माँ दुर्गा की पूजा अर्चना किया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि इस बार मेला को बहुत बृहत पैमाने पर लगाने का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि इस बार विशेष तौर पर मेले के अंदर बाहरी कलाकारों के द्वारा भव्य वैष्णवी गुफा निर्माण,रंगोली गोलंबर का निर्माण,सेल्फी पिक प्वाइंट,मेला में आए आगंतुक के गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे को लगाना,आकर्षक कलर वाटर फॉल का निर्माण,मेले के अंदर समुचित स्वास्थ कैंप का आयोजन,सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स की तैनाती सहित अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।

 

वही विजय दशमी के दिन रावण दहन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा शिल्पकार द्वारा बनाने का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह,सचिव संतोष कुमार सिंह,राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार सदा,राज नारायण सिंह,मिथिलेश राम,आदित्य कुमार सिंह,दिनेश कुमार महतो,रूपेश कुमार,दीपक सिंह,चंदन कुमार,आदित्य कुमार,विष्णुदेव प्रसाद,राज कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article