सारण: रात्रि में दरवाजे पर सोए हुए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  मढ़ौरा(एस एन बी)। थाना क्षेत्र चैनपुर गाँव में घर के दरवाजे पर सोए हुए एक अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी घरवालों को सुबह में जगाने के बाद हुई। मृतक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी स्व शंकर सिंह का 42 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह बताया गया है। जानकारी मिलने पर मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आर के सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर मामले की जांच शुरू किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

 

घनी आबादी के बीचों बीच अपराधियों ने रात में दरवाजे पर सोए हुए गणेश सिंह के शर में गोली मारकर हत्या की है। वही इसकी भनक बगल में सोए हुए घरवालों को नहीं हो सकी। मृतक व्यक्ति सुबह में कुछ देर तक नहीं जगे तो घरावलों ने बिछावन पर लगे मच्छरदानी हटा कर देखा तो सर से खून निकल रहा था और मरणासन्न अवस्था में थे।घर वालों के रोने धोने की आवाज सुनकर गांव वाले इकट्ठा होने लगे। पंचायत के मुखिया परमात्मा राय, पूर्व मुखिया बीरेंद्र राय समेत बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच घटना की निंदा की।

- Sponsored Ads-

 

लोगों ने बताया कि मृतक काफ़ी मिलनसार व्यक्ति थे और पूर्व मे दो बार वार्ड सदस्य भी चुने गए थे। सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़कर भाग लेने से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय व्यक्ति के तौर पर उनकी पहचान थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्रि हैं। वहीं छोटा भाई प्रदेश में रहता है एवं कामाता-खाता है।

बताया जाता है कि लगभग तीन दशक पूर्व मृतक गणेश सिंह के पिता शंकर सिंह की भी हत्या कर दी गई थी।मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्ष पहले मृतक गणेश सिंह के पिता स्व शंकर सिंह की भी हत्या टेहटी नदी पुल के पास किया गया था। जिसमें कहा जाता है कि मृतक के दादा राजेंद्र सिंह ने उस समय में किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया था। कहा जाता है कि उस वक्त मृतक गणेश सिंह की उम्र 7-8 वर्ष के आसापास होगी और अब फिर 34 साल बाद परिवार के सदस्य की हत्या से लोगों में इसको लेकर चर्चा है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article