सिवान: भागवत कथा श्रवण से व्यक्ति का भाग्योदय होता है : – प्रियंका शास्त्री।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ सिवान डेस्क: महाराजगंज/सीवान अनुमंडल मुख्यालय के नखास चौक के पत्रकार नगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीधाम वृंदावन से पधारी श्री जी प्रियंका शास्त्री ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन में कहा कि भागवत कथा श्रवण से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। सात्विक रहकर शुद्ध मन से कथा श्रवण करने से व्यक्ति की हर व्यथा मिट जाती है, उन्होंने कहा कि गंगा स्नान से तन का मैल धुलता है। जबकि भागवत कथा रूपी गंगा से मन का मैल धूल जाता है।

 

गंगा केवल पृथ्वी लोक को पवित्र करती है, लेकिन भागवत तीनों लोको को पवित्र करता है। हमारे पूर्वज अनपढ़ रहकर भी संस्कारी थे, लेकिन आज के युवा पढ़े लिखे होकर भी संस्कारहीनता के तरफ अग्रसर हो गए हैं। शिक्षा संस्कार सिखाती है। शिक्षित व्यक्ति अगर संस्कारी नहीं है तो शिक्षित होने के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बारह आदित्य, आठ वसु, ग्यारह रुद्र, एक इंद्रा, एक प्रजापति व दो अश्वनी कुमार ही 33 कोटि देवी-देवता हैं।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने कहा कि जहा सत्य होता है वहां लक्ष्मी होती है। इसलिए हमें अपने सत्य पर रहना चाहिए। बड़ी देवी पूजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया कि प्रतिदिन प्रवचन में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया किया जा रहा है। दूसरे दिन सुधीर कुमार ने व्यास पीठ की पूजा आरती कर प्रवचन की शरुआत कराई।

- Sponsored Ads-

Share This Article