हाजीपुर: हर घर तिरंगा अभियान में निकाली गई रैली, जिला पदाधिकारी ने सायकिल रैली को किया रवाना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव हाजीपुर डेस्क: डॉ० संजय (हाजीपुर) –
स्वतंत्रता दिवस के पहले देश भर में चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली के साथ साइकिल दिल्ली का आयोजन किया गया। समाहरणालय से निकाली गई साइकिल रैली को जिला पदाधिकारी, यशपाल मीणा ने रवाना किया।उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य जन- जन तक देश प्रेम की भावना और राष्ट्र गौरव बढ़ाने के लिए आमजन को संदेश देना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान मौजूद स्कूली विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए दिखाई दिए। जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एडीएम (आपदा), एसडीएम, हाजीपुर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article