सारण: 36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भेजा गया जेल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: माँझी। माँझी थाना पुलिस ने गुरुवार को 36 लीटर  अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चटया गाव निवासी मुकुरुधन यादव का पुत्र सुजीत यादव बताया जाता है।

 

थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मटियार नहर के रास्ते शराब के तस्कर बाइक पर शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। इसी दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। छापेमारी में पुलिस पदाधिकारी विपुल कुमार तथा प्रिंस कुमार के अलावा जिला सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

- Sponsored Ads-

 

इससे पहले बुधवार की देर शाम स्थानीय जयप्रभा सेतु पर तैनात उत्पाद विभाग के एसआई सियाराम साह के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस की टीम ने मछली के भीतर छुपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब व मछली लदी पिकअप को खदेड़कर पकड़ लिया गया। बरामद पिकअप से पुलिस ने सात सौ पन्द्रह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article