समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के हरिहरपुर खेढ़ी गाँव स्थित अंकुरी बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम हुआ संम्पन्न।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर खानपुर प्रखंड के हरिहरपुर खेढ़ी गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं एंव गगनभेदी वैदिक मंत्रों के बीच त्रिदिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम विद्वान पंडितों राष्ट्रीय स्तर के संत पुरोहित डॉ सत्य नारायण मिश्र सत्य जी के निर्देशन में और मंदिर के संस्थापक यजमान पंडित रामानंद झा सपत्नीक ने संकल्पित होकर सम्पन्न किया।

 

श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की अचल स्थापना कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन प्रातः सर्व देवी- देवता पूजन,वेदी पूजन, महास्नान पुनः बिहार में विष्णु पद मंदिर के पश्चात दूसरा भव्य श्री विष्णु-लक्ष्मी मंदिर का वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह निष्ठापूर्वक सम्पन हुआ।उसके बाद माता लक्ष्मी भगवान नारायण के समक्ष श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया।आज ही भव्य अष्टयाम यज्ञ का समापन भी पूर्ण हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम में हवन यज्ञ की पूर्णाहुति तत्पश्चात भव्य आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।

- Sponsored Ads-

 

आज सम्पूर्ण यज्ञ पूर्णाहुति समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना,पूर्व विधायक डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह,भाजपा के विधान परिषद सदस्य सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी,मिथिला मंथन के संयोजक तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना समिति के संस्थापक सदस्य प्रो0 पी के झा प्रेम, समाजसेवी राजीव कुमार,डॉ विकास कुमार,नवीन कुमार,अमित कुमार,जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक महेश कुमार,जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, रौशन कुमार,प्रहलाद चौधरी,पवन कुमार झा,आदित्य कुमार चौधरी,सुनील कुमार चौधरी,महेश प्रसाद यादव,डॉक्टर लालबाबू,जेडीयू नेता राम शंकर राय,सरपंच विजय कुमार ठाकुर गंगा प्रसाद झा, उप सरपंच शिव शंकर महतो,मुखिया पति ललित कुमार सहनी,भाजपा के खानपुर दक्षिणी मंडल प्रवक्ता यशवंत कुमार चौधरी बादशाह,सुशील कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article