बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जीबछ पासवा के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किये।रालोजपा के खानपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान ने कहा की जीबछ पासवान जी युवा अवस्था से ही समाज के सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहते थे।उनके निधन से रालोजपा को अपूर्णीय छती हुई है।जिसे भरपाई नही जा सकती है।
हम युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे।दलित समाज के हित के लिए सदैव संघर्ष करने वाले लोकप्रिय समाजसेवी नेता थे।खानपुर ही नहीं पूरे समस्तीपुर जिले में कहीं भी दलित समाज के साथ अन्याय होता वहा जीबछ पासवान पहुंचकर उसके न्याय के लिए सदैव आवाज उठाते रहते थे।हम सब अपने अभिभावक को खो दिए है।जिसका निकट भविष्य में भर पाए संभव नहीं है।भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनो को असीम साहस प्रदान करें।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला उपाध्यक्ष जीबछ पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी विनय चौधरी,जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज,बिहार प्रदेश किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर राय,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान, महिला सेल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी,बेबी देवी,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामकुमार झा,उतम पासवान, ढोढाई पासवान,रामसखा राय, राजाराम महतो,चन्द ठाकुर,चंदन झा,दिलीप पासवान,संजय झा,अखिलेश दास विजय कुमार पासवान,कमलेश प्रसाद यादव, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा,विनोद राय,अशोक पासवान,आदि उपस्थित थे।