सारण: विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की हुई मौत….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज लाइव सारन डेस्क:  दरियापुर।डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार बाजार के समीप विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गई।मृतक सुतीहर खिरिकिया निवासी चंद्रदीप सिंह का 18 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार बताया जाता है।

 

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुतीहार बाजार के समीप राजमिस्त्री का काम कर रहा था।इसी बीच घर के पीछे लघु शंका के लिए जा रहा था,तभी बिजली की टूटे तार के चपेट में आ गया।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हालांकि परिजनो ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

 

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक 5 भाईयो में तीसरे नंबर पर था,तथा राजमिस्त्री का काम कर रहा था।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article