सिवान: शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट में एक युवक घायल !

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: मैरवा
मैरवा के डोमडीह में शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी माता को आंशिक चोटें आई हैं।

घायल डोमडीह.
का राजेश कुमार एवं उसकी माता शांति देवी हैं।
पीड़ित ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। इसको लेकर उसके पड़ोसियों से विवाद था। शनिवार की रात को उसके पड़ोसी गाली गलौज किए थे। रविवार की सुबह भी विवाद होने लगा जिसको लेकर आधा दर्जन की संख्या में लाठी ठंडे से लैस होकर आए पड़ोसियों ने मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया।

- Sponsored Ads-

 

पीड़ित ने इसको लेकर थाने में आवेदन देने की बात कही है। उसका कहना है कि उसने शौचालय निर्माण के लिए गढ्ढे की खुदाई एक माह पूर्व कराई थी। लेकिन पाइप डाले जाने के दौरान उसके पड़ोसी जितेंद्र सिंह आदि द्वारा रोक लगा दी गई। इसके बाद हुए पंचायत में भी नही होने पर प्राइवेट नापी कराई । लेकिन पड़ोसी इसे भी मानने से इंकार कर दिए। उसके बाद उसने सरकारी नापी का आवेदन दिया। लेकिन पड़ोसियों के दबाव में उसे अधिकरी भी टाल रहे हैं। जबकि वह इसको लेकर आए दिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article