सारण: सरयु नदी में नहाने आये एक युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  माँझी सोमवार की सुबह स्थानीय रामघाट पर अपने पाँच दोस्तों के संग सरयु नदी में नहाने आये एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की खबर पाकर रामघाट पर सैकड़ों की संख्या नहा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। घाट पर मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की खबर मिलते ही मृतक के ननिहाल माँझी के अलियासपुर तथा उसके गांव चपरैठा से लोग बड़ी संख्या में घाट पर पहुँच गए।

 

मौत से आहत परिजनों के रुदन क्रन्दन से वहाँ का माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुँचे सीओ धनञ्जय कुमार माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू यादव भाजपा नेत्री पूजा शर्मा एवम मरहा पंचायत के मुखिया मुन्ना साह के अथक प्रयास के बाद चार घण्टे के भीतर ही स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक के शव को बरामद कर लिया गया।

- Sponsored Ads-

 

मृतक रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी अनिल भारती का पुत्र आर्यन कुमार भारती उम्र 18 वर्ष बताया जाता है। मृतक अपने दो भाई व एक बहन में उम्र के लिहाज से दूसरे नम्बर पर था। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता पिता के साथ कानपुर में रहता था तथा वही वह पढ़ाई कर्तव्य था। घाट पर पहुँचे लोगों ने बताया कि पिछले दिनों वह अपने परिजनों के साथ अपने पैतृक घर।चपरैठा। में सम्पन्न एक एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद मृतक रविवार की शाम को अपने ननिहाल माँझी के अलियासपुर निवासी अपने मामा दीनबंधु गिरी के घर रिश्तेदारों से मिलने आया था। शव के बरामद होने के बाद माँझी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे छपरा भेज दिया।

 

माँझी के रामघाट पर नदी किनारे बने गड्ढे में आये दिन लोगों के डूबने तथा बचा लिए जाने की खबर मिलती रही हैं। कल सुबह उसी स्थान पर नहाने के क्रम में डूब रही दो युवतियों सहित एक युवक डूबने लगे हालाँकि घाट पर मौजूद गजाधर चौधरी ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें सकुशल बचा लिया। डूब रहे युवकों ने बताया कि रामघाट के पास नदी में कोल्ह। ढाब। बन जाये से अनजान लोगों के डूबने का खतरा बना हुआ है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article