- नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) हैं पिता अभय कुमार सिंह
- मोहिउद्दीननगर राजाजान के पुर्व मुखिया स्व गया प्र सिंह के पौत्र है अभिषेक चौहान
*दलसिंहसराय सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शम्भुआ वासी नवल किशोर सिंह का नाती है अभिषेक
बिहार के समस्तीपुर जिला का नाम एक बार फिर देश में शुमार हो गया है. जहां मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव निवासी प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह और डॉ अनुराधा राजपूत का पुत्र अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहली बार में ही निकाल 102वां रैंक लाकर आईपीएस बनकर जिला को गौरवान्वित किया है.

अभिषेक चौहान का जन्म 18 नवंबर 1999 को पूसा स्थित अस्पताल में हुआ था. बचपन से ही वह मेघावी छात्र रहा है. आरम्भिक पढ़ाई हाजीपुर में अक्षरा स्कूल से शुरू हुई थी. जहां से उसने एक साथ सैनिक स्कूल और आर के मिशन में छठी क्लास में नामांकन की परीक्षा निकालकर अपनी पढ़ाई की दुनिया में कदम रखा था. जहां से उसने एम टेक पुरा करते हुए गोल्ड मेडलिस्ट बनकर जिला का नाम रौशन किया था.
साथ ही 2022 में अपनी बहन मेधा चौहान की शादी विश्वजीत कुमार से होने के बाद लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी. 2025 में पहली बार में ही संघ लोक सेवा आयोग की पीटी और मेंस परीक्षा पास कर 2026 में इंटरव्यू में भी शानदार तरीके से सदस्यों द्वारा पूछे जा रहे सवाल का सटीक जबाव देते हुए अपनी काबलियत सामने रखी थी. शुक्रवार को जैसे ही संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया तो उसे 102वां रैंक में आईपीएस पद प्राप्त हुआ है.
बताते चले कि अभिषेक चौहान के पिता प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) हैं. उसके चाचा पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चाची तनुजा सिंह, चचेरा भाई आनंद चौहान, अनीश चौहान सहित उसके ननिहाल दलसिंहसराय में भी खुशी का माहौल है. उसके नाना अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, नानी सुशीला सिंह, मौसी अनुपमा राजपूत, मौसा अरुण कुमार सिंह, मामा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. ओम राजपूत, एबीपी न्यूज़ के संवाददाता श्री राजपूत, जय राजपूत, भाई आनंद गौरव, आंनद सौरभ, आनंद शुभम, मणिरत्नम, ज्योतिरत्नम, नील रत्नम, ईरा राजपूत उसे बधाई दी है.
