रानीगंज व्यवसाई गोलिकांड का आरोपी पुलिस गिरप्त से बाहर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / रानीगंज। खबर सोच समझकर लिखें….. गलत मुकदमा हम भी आप पर करवा सकते हैं उक्त बातें रानीगंज प्रखंड के वर्तमान उप प्रमुख कलानन्द सिंह उर्फ कैलू सिंह ने मोबाइल नंबर 9006646090 से 9546863101 पर रूपेश कुमार गुलशन (पत्रकार) को कहा।

 

आगे उन्होंने ये भी कहा कि अनुप सिंह मेरा भतीजा है सुदन सिंह मेरा छोटा भाई का साला जो दोनों निर्दोष है। उसे राजनिति के तहत फसाया गया है। जहां तक गलत मुकदमा करने की बात है तो गलत मुकदमा मैं आप पत्रकार पर भी करवा सकता हूं। उन्होंने कहा पुलिस मेरे भतीजा अनुप सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकता है। व्यवसाई विकास भगत मेरे भतीजा अनुप सिंह एवं भाई का साला सुदन सिंह को गलत मुकदमा कर फसाने का काम किया है। आपको खबर लिखने से पहले एक बार अवश्य सोच लेना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि मेरा भतीजा अनुप सिंह का दाहिना हाथ कटा हुआ है। वह कैसे गोली चला सकता है।? उन्होंने ये भी कहा कि मेरा भतीजा का दाहिने हाथ कटा रहने के कारण कोई भी बाइक या चार चक्का वाहन नहीं चला पाता है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरा भतीजा गोली कांड के दिन घर पर नहीं था। मेरा भतीजा अनुप सिंह का करोड़ो का बिजनेस है। बताते चलें की 16 जुलाई 2023 की रात्रि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी हथियार से लैस होकर रानीगंज बाजार स्थित व्यवसायी विकास भगत पर जान मारने की नियत से गोली चलाया। गोली विकास भगत के हाथ में लगी।

- Sponsored Ads-

 

व्यवसाई विकास भगत बुरी तरह घायल हो गया। घटना को लेकर रानीगंज थाना पुलिस गहन पड़ताल कर सीसीटीवी फूटेज खंगालकर एवं विकास भगत के फर्द ब्यान के आधार पर वर्तमान उप प्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह का भतीजा अनूप सिंह एवं उनके छोटे भाई का साला सूदन सिंह को गोली कांड का मुख्य नामजद अभियुक्त बनाया। दर्ज प्राथमिकी में व्यवसाई विकास भगत का कहना है कि पूर्व में मोबाइल से उपरोक्त अभियुक्त बतौर रंगदारी बीस लाख रूपया या नहीं तो थार गाड़ी दो। पीड़ित व्यवसाई विकास भगत ने बताया की बीस लाख रूपया बतौर रंगदारी नहीं देने पर मु़झे जान मारने की नियत से गोली मारा। किसी तरह हम बाल बाल बच गए। व्यवसाई विकास भगत का कहना है घटना के दस दिन बीत गए लेकिन अबतक पुलिस प्रशासन घटना में संलिप्त आरोपी अनुप सिंह को गिरप्तार नहीं किया है।

 

मालूम हो कि रानीगंज पुलिस ने घटना स्थल से बुलेट बाइक भी बरामद किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार अनूप सिंह का हाथ कटा रहने के बाबजूद आर वन यम्हा रेसिंग बाइक को लेहरिया कट स्टाइल में चलाते देखा गया है। जबकि व्यवसाई विकास भगत बताते हैं कि मैं और मेरा परिवार भय के माहौल में जी रहे हैं। विकास भगत का कहना है पूर्व में भी बतौर धमकी दी गई है मुकदमा करोगे तो जेल से छुटने के बाद गोली मारकर हत्या कर देगें। घटना के बाद व्यवसाई विकास भगत आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रानीगंज थाना पुलिस सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी के सामने गुहार लगाई है। व्यवसाई विकास भगत का कहना है आरोपी उंचे पहुंच और पैसे के बल पर पुलिस का मुंह बन्द कर दिया है।

क्या कहते हैं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष।

रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है गोली कांड के अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी किया जा रहा है जल्द ही आरोपी को गिरप्तार कर लिया जायेगा।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article