जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी गिरने की घटना के संबंध में जिला प्रशासन की कार्रवाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

दीपक कुमार, खगड़िया

खगड़िया, 30 सितंबर 2026। मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी पंचायत स्थित जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 30 सितंबर 2026 को सीढ़ी गिरने की घटना में एक छात्रा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा कुछ अन्य छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं।घटना की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा रीतिका कुमारी को उपचार हेतु खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

- Sponsored Ads-

अन्य घायल छात्र-छात्राओं का उपचार कराया जा रहा है तथा उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।घटना के उपरांत मृत छात्रा के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंचे। विद्यालय भवन एवं सीढ़ी की स्थिति को लेकर उनके द्वारा अपनी आपत्ति एवं चिंता व्यक्त की गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा मृत छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

घटना के कारणों की जांच के निर्देशअनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विद्यालय की सीढ़ी की स्थिति के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व में विद्यालय प्रशासन को जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है। उक्त सूचना कब, किस स्तर पर एवं किस प्रकार दी गई तथा उस पर विद्यालय प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की गई, इसकी जांच की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के क्रम में यदि किसी स्तर पर लापरवाही, कर्तव्य में शिथिलता अथवा तकनीकी त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।विद्यालय भवन की निर्माण गुणवत्ता की भी होगी जांचप्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त सीढ़ी का निर्माण वर्ष 2018-19 के आसपास कराया गया था।

जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा वर्तमान संरचनात्मक स्थिति की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।इसके अतिरिक्त विद्यालय में उपलब्ध अन्य आधारभूत संरचनाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।जिले के सभी विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिटजिलाधिकारी के निर्देश पर घटना की जांच हेतु टीम गठित की गई है।

साथ ही जिले के सभी विद्यालयों का दो दिनों के भीतर सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया है।

सुरक्षा ऑडिट के अंतर्गत प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में विद्यालय भवन, सीढ़ी, छत, कक्ष, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संरचनाओं की सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में मरम्मत, सुदृढ़ीकरण अथवा अन्य सुधार की आवश्यकता पाई जाती है, तो उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय की घटना के संबंध में जांच के दौरान जो भी व्यक्ति अथवा स्तर जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment