सारण: 40 प्रतिशत आनलाइन प्रपत्र नही करने पर प्रगणक,पर्यवेक्षकों पर होगी कार्रवाई- बीडीओ..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा ।बनियापुर मे जाति आधारित गणना कार्य की समीक्षा बैठक करते शुक्रवार को बीडीओ कर्पूरी ठाकुर मे सभी पर्यवेक्षकों को संबोधित करते कहा कि गणना कार्य की गति धीमी है,इसमे तेजी लाने की आवश्यकता है।,

 

रात्रि के 10 बजे तक हर हाल मे 40 प्रतिशत कार्य पुरा नही करने वाले गणना कर्मी पर करवाई निश्चित है।उन्होंने बैठक मे शामिल एक एक पर्यवेक्षक से फीडबैक लेते गणना कार्य को रात्रि तक चालीस प्रतिशत पुरा करने को कहा ।वही सभी गणना कार्य के पर्यवेक्षकों से कहा कि सुबह से देर शाम तक हमारा कार्यालय खुला है।आप किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करा सकते है।

- Sponsored Ads-

 

बीडीओ सहित पदाधिकारियों की टीम दिन भर प्रखंड सभी वार्डो मे पहुंच एक एक प्रगणक क्षेत्र का निरीक्षण करते नजर आए।बैठक मे बी पी आर ओ तरुण कुमार बीइओ रामनाथ बैठा ,बी ए ओ अभय कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार सहित राजू कुमार प्रसाद सभी पर्यवेक्षक शामिल थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article