सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

24 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय महाठबंधन आना तय- रमेश उपाध्याय

*सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी

- Sponsored Ads-

 बिहार न्यूज़ लाईव/  महाराजगंज/सीवान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरनेम के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर महाराजगंज के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।

 

इस मौके पर कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय ने कहा कि देश में तानाशाही का राज है। जिसे जनता अब बर्दास्त करने के पक्ष में नहीं है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। देश अंदर और बाहर दोनों तरफ से असुरक्षित हो चुका है। महिलाओ पर आए दिन अत्याचार बढ़ा है। देश का निचला और अंतिम तबका अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिसका जवाब 24 के चुनाव में जनता देने के लिए तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का जाना तय और महागठबंधन का आना निश्चित है। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के केस में सुप्रीम कोर्ट के जज की भूमिका बहुत सराहनीय है। जो लोकतंत्र के लिए सुखद है। राहुल गांधी की जीत लोकतंत्र की जीत है।

इस मौके पर पूर्व मुखिया शंभूनाथ सुरोपम, राजद नेता श्यामदेव राय, विजय शंकर दुबे, आनंददेव यादव, सीपीएम नेता योगेंद्र सिंह,विश्वास तिवारी, जब्बार अहमद, प्रशुराम सिंह, जंगबहादुर राम, शशि भूषण तिवारी, जंगबहादुर सिंह, अजय मांझी, जनार्दन राम आदि मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article