वाराणसी: अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री आफिस के गेट पर किया धरना-प्रदर्शन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*आज भी सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य विरक्त रहेंगे अधिवक्ता*

 बिहार न्यूज़ लाईव वाराणसी डेस्क:  अधिवक्ताओं ने सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरक्त रहकर रजिस्ट्री के नये शासनादेश के खिलाफ आक्रोश निकाला| संयुक्त बार दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन और दी बनारस बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री आफिस पर धरना दिया और नारेबाज़ी की| जब तक नया शासनादेश वापस नही होगा आन्दोलन जारी रहेगा| इसी क्रम में शुक्रवार को भी अधिवक्ता सम्पूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरक्त रहेंगे|

- Sponsored Ads-

अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन का संचालन सेन्ट्रल बार के महामंत्री सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय ने किया तथा अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया|

बैठक में प्रमुख रूप से मुरलीधर सिंह,कमलेश सिंह यादव, प्रेम प्रकाश गौतम, ब्रजेश कुमार मिश्र, राहुल दुबे ,प्रांशु तिवारी, विपिन कुमार शुक्ला, सतीश कुमार तिवारी, मंगलेश दुबे,अरुण दुबे, रंजन मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे|

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article