सारण: युवक की हत्या कर शव को रस्सी में बांधकर कुआं में.फेका

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: भेल्दी – भेल्दी थाना क्षेत्र के.तरवार पंचायत के तरवार तख्त टोला गांव में एक युवक की. हत्या कर शव को रस्सी में बांधकर कुआँ.में फेंक दिया गया।पुलिस.ने शव .कोएक कुआं से शुक्रवार की दोपहर बरामद किया। मृतक मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत के पुत्र 20 वर्षीय रंजन राउत बताया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाने के रामचक गांव के युवक का प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव के एक लड़की से चल रहा था। उसी से मिलने युवक गुरुवार की शाम तरवार में पहुंचा था यहां से उसका शव कुआं से पुलिस ने बरामद किया। मृतक के भाई विजय ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे से ही रंजन घर से लापता था उसके खोजबीन में परिजन लगे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि उसका भाई जिस लड़की से प्रेम कर रहा था उससे मिलने गया था इसके बाद विजय अपने परिजनों के साथ अपने भाई के संबंध में और जानकारी हासिल किया तो पता चला कि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के घर के समीप ही कुएं में फेंक दिया गया है।इसके बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंच भेल्दी पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना होने पर पुलिस दलबल के साथ कुएं के पास पहुंची। जहां स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकल गया शव की पहचान विजय ने अपने भाई के रूप में किया।इसके बाद परिजनों में कोहरा मच गया। पुलिस इस मामले में प्रेमी के घर के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

- Sponsored Ads-

तरवार गांव में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के बाद से सनसनी फैली हुई है। हर तरफ इस प्रेम प्रसंग की चर्चा हो रही है।हत्या कैसे हुई लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं एल। पुलिस भी अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी पहले से नहीं थी।जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंच कर रोने लगे इसके बाद उन्हें घटना का पता चला लोगों को यह भरोसा ही नहीं हो रहा था कि कैसे इतनी निर्मम तरीके से युवक की हत्या कर कुएं में फेंक दिया जाएगा।.

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article