भागलपुर: विजिलेंस छापेमारी कर नगद 80 लाख, जेवरात और जमीन के कई कागजात बरामद कर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर किया गिरफ्तार….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर कॉलोनी निवासी श्रीकांत शर्मा के आवास पर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने सघन छापेमारी की। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के श्रीकांत शर्मा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं उनके घर से विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी कर 80 लाख रुपए नगद लाखों रुपए के जेवरात और जमीन के कई कागजात बरामद किए हैं।

 

जब छापेमारी शुरू हुई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया फिर छापेमारी के दौरान उनके घर से एक ब्रीफकेस में नोटों से भरा बंडल बरामद किया। वही निगरानी टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के एवज में उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा को फिलहाल विशेष निगरानी इकाई की टीम अवैध संपत्ति सहित कागजातों को खंगालने में जुटी हुई है। बिहार में भ्रष्टाचार पर विशेष निगरानी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के बारे में भी पता चला कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है।जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई।

- Sponsored Ads-

 

वही पटना से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पर विशेष जांच टीम बैठाई गई है इसकी जांच की जाएगी और इनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article