दुर्गा पूजा पर अग्रहरि वैश्य समाज का बड़ा संकल्प“सशक्त अग्रहरि नारी, समृद्ध अग्रहरि समाज” के नारे के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पटना। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बिहार प्रदेश अग्रहरि वैश्य समाज ने नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। मां दुर्गा के स्वरूप में नारी शक्ति की महत्ता को रेखांकित करते हुए संगठन ने समाज की महिलाओं और बेटियों को आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।बिहार प्रदेश अग्रहरि वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष ई. प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस विशेष मुहिम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को उनकी प्रतिभा, हुनर और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

संगठन का मानना है कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसकी महिलाएं शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम हों।इसी उद्देश्य को लेकर संगठन ने प्रेरणादायी नारा दिया है— “सशक्त अग्रहरि नारी, समृद्ध अग्रहरि समाज।”निशा अग्रहरि को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारीइस अभियान को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और समाज की महिलाओं तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती निशा अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्षा को सौंपी गई है। वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में समाज की महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनके हुनर एवं प्रतिभा को पहचानने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

- Sponsored Ads-

अभियान के तहत महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही समाज की बेटियों को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष ई. प्रशांत कुमार ने कहा कि मां दुर्गा नारी शक्ति, साहस और सामर्थ्य का प्रतीक हैं।

इसी भावना को सामाजिक जीवन में उतारते हुए अग्रहरि समाज की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना संगठन की प्राथमिकता है।प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती निशा अग्रहरि ने कहा कि “सशक्त अग्रहरि नारी, समृद्ध अग्रहरि समाज” केवल नारा नहीं, बल्कि समाज की महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।

इस अभियान को प्रदेश के विभिन्न जिलों और समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।दुर्गा पूजा के अवसर पर शुरू की गई इस पहल को लेकर अग्रहरि समाज में उत्साह का माहौल है। संगठन का मानना है कि नारी सशक्त होगी तो परिवार मजबूत होगा और परिवार मजबूत होंगे तो अग्रहरि समाज और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment