भागलपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क़ृषि मंत्री ने महिला कार्यकर्ता को सम्मानित कर दी बधाई।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क़ृषि मंत्री ने महिला कार्यकर्ता को सम्मानित कर दी बधाई।

*भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान:-डॉ प्रेम कुमार*
भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को बिहार सरकार के क़ृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने भाजपा महिला कार्यकर्ता को सर्किट हॉउस मे अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दिया।

- Sponsored Ads-

डॉ प्रेम कुमार ने कहा की सुसंस्कृत समाज व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में ‘मातृशक्ति’ की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु संकल्पबद्ध है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा महिला शक्ति को मिला है। केंद्र सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।वर्तमान भाजपा सरकार आजादी के बाद की पहली सरकार है, जिसने महिलाओं को अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं जैसे कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और मुद्रा योजना के मूल में रखा है।

 

डॉ एनके यादव ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार विभिन्न प्रभावी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। देश की सीमाओं से लेकर युद्ध पोतों पर तैनात होने तक, भारतीय महिलाएं शस्त्र बलों में हर क्षेत्र के अवरोधों को ध्वस्त कर रही है।कहलगॉव विधायक पवन यादव ने कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर व खुशहाल होने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उपयोग करना होगा। ये बात भी सही है कि नारी शक्ति ने देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी ने महिलाओं के उत्थान एवं उनके कल्याण के लिए ढेरों योजनाएं लागू की हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की देश में महिलाओं को जो सम्मान मिला है उसके लिए मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। महिलाएं आज देश के हर क्षेत्र में आगे आकर काम कर रही है।सम्मानित होने वालो मे रूबी दास, श्रेष्ठा गाँधी, लक्ष्मी साह,रिंकू वर्मा है।

इस अवसर पर विनोद मंडल, प्राणिक वाजपेयी, रितेश घोष, विनीत भगत,प्रदीप कुमार, मो दानिश आलम, निरंजन चंद्रवंशी, हेमंत कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article