समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड स्थित भोरेजयराम पंचायत के भोरे शाहपुर व दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के मोदी टोल में अग्नि पीड़ितो के बीच गूंज संस्था नई दिल्ली की ओर से बाटा गया सहायता सामग्री।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

खानपुर प्रखंड स्थित भोरेजयराम पंचायत के भोरे शाहपुर व दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के मोदी टोल में अग्नि पीड़ितो के बीच गूंज संस्था नई दिल्ली की ओर से बाटा गया सहायता सामग्री।

जरूरतमंद को मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता – – मनोज कुमार झा।

- Sponsored Ads-

भोरे शाहपुर और मोदीटोल में अग्नि पीड़ितों के बीच आवश्यक सामग्री का हुआ वितरण।

बिहार न्यूज़ लाइव / समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर मिथिला कला विकास समिति मधुबनी के तत्वावधान में गूंज नई दिल्ली के सहयोग से समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड स्थित भोरेजयराम पंचायत के भोरे शाहपुर तथा दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के मोदी टोल गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राशन,वस्त्र,तिरपाल एवं जरूरत की अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

मिथिला कला विकास समिति के सचिव मनोज कुमार झा ने कहा कि हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को समय पर सहयोग करना है।श्री झा ने कहा की गूंज संस्था जरूरतमंदों के बीच वर्षों से हमेशा आगे पहुंचकर सहयोग करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी।

बता दें कि बीते दिनों भोरे जय राम पंचायत के शाहपुर गांव में आगजनी से छः परिवारों तथा दिनमानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 02 मोदी टोल के दो परिवारों के घर तथा घर में रखे सारे अनाज,कपड़े,विछावन,नगदी आदि सभी जल गए।वहीं भोरे शाहपुर में दो मवेशी भी जलकर राख हो गया था।

संस्था द्वारा आज भोरे शाहपुर के पीड़ित परिवारों में राम बहादुर झा,सदानंद झा,राजकुमारी देवी,सुनीता देवी,बैकुंठ झा और राजीव झा तथा मोदी टोल के रीना देवी पति विद्यानंद महतो व जगिया देवी पति रामविलास महतो के बीच भोजन सामग्री ,तिरपाल,कपड़े के साथ साथ अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराया गया।

मौके पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार झा,वार्ड सदस्य नूतन कुमारी,अवकाश प्राप्त अंचल निरीक्षक श्यामाकांत झा,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,शिक्षक लाल बाबू,गणेश प्रसाद,न्याय सचिव संजय कुमार,सरोज कुमार राय,लालू प्रसाद राय,पप्पू कुमार,बिहारी राय,नितेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article