छपरा। जन सुराज के युवा व तेजतर्रार नेता छपरा शहर निवासी अजीत कुमार सिंह को जन सुराज पार्टी के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जिसको लेकर जन सुराज कार्यकर्ताओं में खुशी है। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके मनोयन पर उन्हें बधाई दी है। जिला मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ ने श्री सिंह को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में नई जिम्मेदारी निश्चित रूप से युवाओं में जन सुराज के प्रति नई सोच के साथ जुड़कर पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्री सिंह पहले दौड़ से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं इनके अनुभव,नेतृत्व क्षमता खासकर सारण जिला के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने में लाभ मिलेगा। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रो शकील अहमद अत्ता साहब,महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा कुमारी, जन सुराज जिला युवा अध्यक्ष नवनीत कुमार यादव, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष कुमार शिवम,सुरेश सिंह, प्रीति रानी, अतुल प्रताप सिंह, जूनालाल यादव, आदि लोग शामिल हैं।
