अजमेर:पुष्कर में शाम को बसंत की बड़ी सवारी निकली

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सवारी का जगह जगह स्वागत

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: श्री रमा वैकुंठ नए रंगजी मंदिर में प्रतिवर्ष की भाँति निकाली जाने बसन्त की सवारी निकाली गई ।यह 11 दिवसीय सालाना ब्रह्मोत्सव के तहत गुरूवार की शाम को बसंत की बड़ी सवारी शाही निकाली गई। यह निकलने वाली सबसे बड़ी सवारी होती है, अन्य सवारियों मे होती है ।यह सवारी देखने हेतु आसपास के लोग आते हैं ।

- Sponsored Ads-


सवारी मंदिर परि से नगर भ्रमण को निकलती हैं । भगवान वैकुण्ठनाथ पिचकारी से श्रद्धालुओं के साथ केसर अबीर से होली खेलते हैं । सभी लोग अपने प्रतिष्ठान के सामने ठाकुर जी के आगमन पर साफ़- सफ़ाई कर रगोंली बनकर स्वागत कर , आरती कर भोग लगाते हैं । सवार में कर्षक झांकियाँ भी होती है जो मनमोहक होती हैं ।

मंदिर व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि बसंत की सवारी गुरूवार की शाम को गाजे-बाजे के साथ मंदिर से आरंभ हुई। सवारी वराह घाट चौक, बद्री घाट, गऊघाट, मालनियों का चौक, होली का चौक आदि मुख्य मार्ग से नगर भ्रमण करती हुई रात करीब 11 बजे पुनः मंदिर में पहुँचेगी

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment