अजमेर :कलश यात्रा के साथ ही भागवत कथा का शुभारंभ,कथा महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करनंद महाराज करेंगे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-



(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : राधे सत्संग महिला मंडल इन्दौर के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रातः 11 बजे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा । कथा कथावाचक महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भक्तों को श्रीमुख से ज्ञान गंगा का श्रवण करायेंगे ।


यह जानकारी देते हुए विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करनन्द महाराज शुक्रवार को शाम को पुष्कर पहुँच गए हैं ।
त्रिपाठी ने बताया कि कथा की तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं ।

- Sponsored Ads-

कथा शाम 4-7बजे तक गनाहेडा में स्थित सावित्री रिसोर्ट ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में होगी । कथा का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर लाइव होगा । कथा के प्रथम दिवस पर श्रीमद् भागवत माहत्यम , परिक्षित शुकदेवजी संवाद होगा ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment