अजमेर:क्रिसमस पर आकर्षक रोशनी में सजे चर्च

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*बड़े दिन को मनाने कैरल गीतों के चरम पर उत्साह

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ क्रिसमस पर्व की तैयारियों ने पूरे शहर को एक उत्सव भरे माहौल में डुबो दिया है। प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पवित्र पर्व के लिए अजमेर के चर्चों को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। शहर के मसीही समाज में क्रिसमस को लेकर उत्साह का माहौल है। हर आयु वर्ग के लोग इस विशेष दिन को अपने तरीके से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

- Sponsored Ads-

अजमेर के प्रमुख चर्च जैसे रॉबसन मेमोरियल कैथेड्रल चर्च (आगरा गेट) और सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च (जयपुर रोड) को भव्य रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया है। चर्च के अंदर और बाहर रंग-बिरंगी लाइटें, सितारे और क्रिसमस ट्री की सजावट विशेष ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

 

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के युवाओं की टोलियां घर-घर जाकर कैरल गीत गा रही हैं। ये युवा प्रभु यीशु के जन्म का संदेश लेकर मसीही परिवारों के बीच पहुंच रहे हैं, जिन घरों में सितारे लगे हुए हैं, वहां कैरल गायन की विशेष परंपरा का पालन किया जा रहा है।

 

क्रिसमस से पहले ही शहर में पकवानों और केक बनाने की तैयारी हो चुकी है। लोग नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं और अपने घरों को भी सजाने में जुटे हैं। चर्च के फादर एफ. डब्ल्यू. फिलिप्स ने बताया कि दिसंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही समाज में क्रिसमस को लेकर उत्सुकता और उल्लास का माहौल बना रहता है।

 

कैरल गायन के माध्यम से मसीही समाज के लोग मोहल्लों में प्रभु यीशु के प्रेम और शांति का संदेश दे रहे हैं। चर्च में प्रार्थना सभाओं और स्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रभु के आगमन की खुशियां साझा की जा रही हैं। बड़े दिन के सेलिब्रेशन को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है।

- Sponsored Ads-

Share This Article