8 (हरिप्रसाद शर्मा) किशनगढ़ / अराई :केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अजमेर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे पंचायत समिति अराई और पंचायत समिति सिलोरा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर आमजन को समर्पित किए जाने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा नए कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
बताया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10:15 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड में कक्षा कक्ष भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद तिलोनिया में सांसद मद से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। पश्चात मालियों की बाड़ी क्षेत्र में अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य एनएच-48 से सरवाड़ी गेट चुंगी तिराहा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा।
इसी स्थान पर सिलोरा, सुरसुरा, किशनगढ़ एवं मदनगंज मण्डल का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भाग लेंगे।कार्यक्रम के अगले चरण में कटसुरा में बस स्टेण्ड पर सामुदायिक भवन एवं 3 सड़को का लोकार्पण करेंगे।इसके पश्चात अराई में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित अटल गौरव प्रगति पथ का लोकार्पण, किशनपुरा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, गुन्दली में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम की इसी कड़ी में अराई पंचायत समिति परिसर में 2 उप–स्वास्थ्य केंद्र भवनों का लोकार्पण करेंगे इनमे काकलवाड़ा और चौसला ग्रामों में बने स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
बताया बालापुरा में बने सामुदायिक भवन, सान्दोलिया में बने 2 कक्षा–कक्ष निर्माण कार्य, काशीर में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।एवं अराई पंचायत समिति परिसर में अराई एवं बोराड़ा मण्डल का होली स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित होगा। जिसमे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन और स्मारक जैसे विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करेंगे और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है और भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
