अजमेर:मोदी जन्मदिन बनेगा सेवा पर्व, भाजपा ने बनाई रूपरेखा”

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा )पुष्कर/ अजमेर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर पुष्कर भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को माली मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में विशेष रूप से युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक का नेतृत्व चर्चा का केंद्र रहा। पाठक ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में स्वच्छ पुष्कर अभियान से लेकर रक्तदान शिविर, दिव्यांग सम्मान और राष्ट्रीय विभूतियों की प्रतिमाओं पर सेवा कार्य जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी सत्यनारायण भंसाली, जिला उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाकोलिया, संयोजक मुकेश कुमावत व सह-संयोजक धीरज जादम ने की।

- Sponsored Ads-

भाजपा जिला कार्यालय मंत्री पुष्कर नारायण भाटी ने संचालन किया।सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी विशेष आयोजन होंगे।बैठक में पूर्व पार्षद कमल रामावत, विष्णु सेन, रोहन बाकोलिया, धर्मेंद्र नागौरा, महेंद्र सिंह खंगारोत, किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम भाटी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष हेमराज तेजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ता अंशुमान पाराशर, सुरेश नागोरा, सर्वेश्वर शास्त्री, मनीष सोनी, हरिशंकर चौहान, पवन शर्मा, निर्मल पाराशर, गिरधर गोपाल पाराशर, लक्ष्मीकांत गॉड, सुधांशु पाराशर, मेहुल राजगुरु, सक्षम पाराशर व अमन शर्मा जैसे युवाओं की सक्रिय उपस्थिति ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment