अजमेर:अखिल भारतीय माली सैनी समाज पुष्कर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी सैकड़ो समाज बंधुओं के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा – अर्चना की

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर:अखिल भारतीय माली सैनी समाज पुष्कर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी सैकड़ो समाज बंधुओं के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा – अर्चना एव दुग्धाभिषेक किया ।भाटी ने माली सैनी संस्थान के सानिध्य में समाज का विकास ओर उत्थान के लिए संकल्प लिया।


इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ओर घनशयाम भाटी के नेतृत्व में पुष्कर माली मंदिर से गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकालकर ब्रह्म घाट पहुंचकर पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की ।

- Sponsored Ads-


इस दौरान पुष्कर नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल पाठक , भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ,पुष्कर बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप पाराशर,अजय सैनी ,ताराचंद गहलोत , पूर्व पार्षद धर्मेंद्र नागोरा ,धीरज जादम, रोहन बाकोलिया,मुकेश कुमावत समेत कई समाज बंधुओ ने उनका माला पहनकर स्वागत किया ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी को पूजा अर्चना तीर्थ पुरोहित घनश्याम पाराशर एवं यज्ञ सम्राट पंडित कमल नयन दाधिच सान्निध्य में कराई गई ।

- Sponsored Ads-

Share This Article