सारण: महाराजगंज से आकाश की जीत है सुनिश्चित- समीर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: रसूलपुर।एकमा विधान सभा क्षेत्र के पंजाब हाता नाम से प्रसिद्ध एकमा,रसूलपुर , लाकठछपरा,योगियां आदि गावों में महागठबंधन के नेताओं ने डोर टू डोर लोगों से संपर्क किया

और महाराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से आकाश सिंह को जीताने के लिए पंजा छाप पर इवीएम बटना दबाने की आपील की।बिहार कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद समीर सिंह ने कहा कि पंजाब हाता का वोट हमेशा निर्णायक होता हैं।इस बार कांग्रेसी प्रत्याशी व युवा नेता आकाश सिंह की विजय यहां की जनता सुनिश्चित कर चुकी है।कहा कि देश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं ,किसान बेहाल हैं उनकी पूंजी भी नहीं निकल रही है।

- Sponsored Ads-

 

ऐसे में मोदी सरकार बदलने के लिए किसान व युवक पुरे मनोयोग से तैयार हैं।जन संपर्क में शामिल जमालपुर के विधायक अजीत सिंह व स्थानीय कांग्रेसी नेता एनपी सिंह उर्फ कुंदन ने कहा कि इस बार केंद्र में गरीब , किसान व विकास से वंचित देशवासियों की सरकार बनेगी।कामरेड अरूण सिंह, प्रहलाद सिंह,सतीश सिंह ,आश्विनी कुमार ,दिलीप तिवारी आदि थे।
—————
रसूलपुर के लाकठछपरा गांव में जनसंपर्क करने पहुंचे कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह व विधायक अजीत सिंह व अन्य

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article