अकबरनगर::संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अकबरनगर::

थाना क्षेत्र के नप अकबरनगर मे विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। विवाहित महिला की मौत के बाद ससुराल वाले घर के आगे शव को रखा था। मौत की जानकारी मिलते ही विवाहिता महिला के परिजन अकबरनगर पहुँचे।

 

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने दामाद सहित उनके परिवार पर विवाहित महिला को बच्चा नहीं होने पर प्रताड़ित कर जान से मारने का आरोप लगाया है। इधर विवाहिता महिला के ससुराल वालों का कहना है कि पिछले कुछ महीने से बीमार चल रही थी। पिछले दो-तीन दिनों से ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी।

 

जिसका इलाज करा रहे थे। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत की के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

 

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट निवासी शिशुपाल दास ने तीन वर्ष पहले अपने पुत्री गुड़िया कुमारी(21) की शादी अकबरनगर निवासी शंकर दास के पुत्र संतोष कुमार दास के साथ किया था। विवाहित महिला के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-

Share This Article