सारण: शामकौरिया में जलभरी जुलूस के साथ अखंड अष्टयाम शुरू

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो 02 जलभरी में शामिल श्रद्धालु

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क इसुआपुर। प्रखंड के शामकौरिया गांव के ब्रह्म स्थान परिसर में मंगलवार को जनकल्याण के लिए सार्वजनिक अखंड आश्रम की शुरुआत हुई। पूर्व में गोविंदापुर गांव स्थित डबरा नदी के घाट से जलभरी की गई। जहां से सैकड़ो की संख्या में कन्याओं, महिलाएं तथा पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश में जल लिए हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ 5 किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए जय श्रीराम तथा हर हर महादेव का जय घोष करते हुए यज्ञस्थल पहुंचे। जहां आचार्य पंडित सत्येंद्र ओझा,रवि शंकर शास्त्री, व्यास तिवारी तथा मंटू उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई।

- Sponsored Ads-

 

यजमान के रूप में शैलेश सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी आशा देवी थे। जलभरी जुलूस का नेतृत्व पूर्व मुखिया टून्ना सिंह,नंदन सिंह, टूल्लू सिंह, सतीश श्रीवास्तव, चीकू सिंह, बिहारी सिंह, सुनील सिंह, अवधेश सिंह, रंजन सिंह,अश्विनी सिंह, अंजनी सिंह,मुन्ना सिंह, गणपत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह व अन्य ने किया। अष्टयाम के समापन के उपरांत मोतिहारी से आई महिला मंडली द्वारा झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं व्यास अभिषेक तिवारी के द्वारा गुरुवार की रात्रि में राम विवाह की प्रस्तुति की जाएगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article