सारण: अक्षत कलश छपरा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

अक्षत कलश छपरा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

घर घर पहुंच जाएगा निमंत्रण अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए

- Sponsored Ads-

-लाखों दीप से सजाया जाएगा छपरा शहर मनाई जाएगी दीपावली

22 जनवरी 2024 को हर मंदिरों में होगा उत्सव
फोटो 02 जुटे लोग
बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: छपरा कार्यालय।
अयोध्या राम जन्मभूमि गर्भ गृह से पूजित अक्षत कलश छपरा पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं वैदिक मंत्रौचार के साथ संघ कार्यालय में रखा गया।

 

कार्यक्रम प्रभारी प्रह्लाद चौरसिया ने गरीब नाथ मंदिर मुजफ्फरपुर से छपरा बाईपास नेवाजी टोला चौक पर पंहुचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह दिग्विजय सिंह, प्रोफेसर वैद्यनाथ मिश्र, अरुण पुरोहित धर्म प्रसार जिला प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, गौतम बंसल सेवा प्रमुख, अजीत कुमार राय शिवकुमार ब्याहूत , राहुल राय, चंद्र प्रकाश प्रवीण जी ,अजीत कुमार ,वेद प्रकाश प्रशांत कुमार, निशांत जी, अनूप राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शंखनाद एवं जय श्री राम के नारों के साथ माथे पर कलश लेकर चले। इस अवसर पर अरुण पुरोहित ने बताया 500 वर्षों की संघर्ष डेढ़ लाख लोगों के बलिदान के बाद 22 जनवरी 2024 को भगवान राम अपने मंदिर महल अयोध्या जन्मभूमि में विराजमान होंगे। पूरे विश्व में इस दिन दीपावली मना कर स्वागत किया जाएगा।

 

समस्त छपरा वासियो से निवेदन है कि 22जनवरी को अपने घर के पास मंदिरों में 11:00 बजे से 2:00 बजे तक सामुहिक रूप श्री राम जय राम जय जय राम का भजन एवं कीर्तन करें तथा संध्याकालीन अपने घर मंदिरों को दीपों से सजा कर दिवाली मनाएं। इस अक्षत को समस्त सनातन धर्मावलंबी कार्यकर्ता गण घर-घर तक पहुंच कर अपनी सुविधा समय अनुसार अयोध्या दर्शन का निमंत्रण देंगे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article