समस्तीपुर: अखिल भारतीय खेत एंव ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस)प्रखंड कमिटी ने मांग किया कि सभी वृद्व विक्लांगों एवं विधवाओं को मासिक पेंशन 5000 रुपये की देने की गारंटी करे सरकार—जीवछ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क: वारिसनगर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) प्रखंड कमिटी की बैठक भाकपा (माले) प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान के पर्यवेक्षण में प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव उमेश महतो के संचालन में बैठक सम्पन हुई।बैठक के मुख्य अतिथि के बतौर खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने भाग लिया।

 

बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा की गयी। साथ में खेत मजदूर सभा का प्रखंड के विभिन पंचायतों में पंचायत स्तरीय सम्मेलन करने पर जोड़ दिया गया। और गरीब मजदूर किसानों का ज्वलंत सवालों को लेकर सभी गरीब भूमिहीनों को वास आवास व 5 डिसमील जमीन देने,सभी वृद्वों व विधवाओं विक्लांगों को 5 हजार मासिक पेंशन देने, राशन कार्ड में छूटे हुए पारिवार के सदस्यों को नाम जोड़ने,राशन उपभोगताओं को समय पर और सही वजन राशन देने,मनरेगा में बडे़ पैमाने पर सरकारी राशि का दुरुपयोग की जांच करने एवं मजदूरों को काम देने व बकया मजदूरी का भुगतान करने आदि समस्याओं पर विशेष चर्चा की गयी।बैठक को खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान भाकपा (माले) प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान खेग्रामस के सम्मानित अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव प्रखंड सचिव उमेश महतो चन्द्रवली पासवान रामसेवक साह अविनाश कुमार साह संजीत पासवान एवं शांति देवी फोलो देवी आदि नेताओं ने बैठक को सम्बोधित किये।

- Sponsored Ads-

 

वही जीवछ पासवान ने कहा की 8 मार्च 2024 को देश की राजधानी दिल्ली के इन्द्रलोक में जुम्मे की नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों को पुलिस ने सरेआम अपमानित किया,नमाज में झुकेलोगों को लात मारी,धक्के दिए गये और पिटाई की गयी।देश में मुस्लिमों के खिलाफ भाजपा लगातार साम्प्रदायिक घृणा व हिंसा फैला रही है।उसने सुरक्षा बलों के साम्प्रदायिकीकरण का भी अभियान चला रखा है।इसी घटना का नतीजा है दिल्ली की घटना।इस घटना के खिलाफ देशव्यापी प्रतिवाद निकाल कर विरोध जताई गयी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article