अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में कायस्थों ने एकजुटता दिखाई और विस्तारित करने पर दिया बल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


डॉ संजय (हाजीपुर)- स्थानीय पर्ल बैंक्विट हॉल,वागमली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , बिहार प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे विशेष रूप से आमंत्रित थे । प्रदेश अध्यक्ष, विजय कुमार की अध्यक्षता मे सुबह 11:00 बजे से संध्या 4.00 तक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्री चित्रगुप्त भगवान के चित्र पर पुष्पांजलि की गई एवं चित्रगुप्त वंदना के पश्चात् कार्यसमिति का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।


इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष, विजय कुमार ने राष्ट्रीय महामंत्री, अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनहर कृष्ण अतुल एवं प्रदेश भर से आए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कार्य समिति के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।

- Sponsored Ads-


इस अवसर पर जिला से आए हुए जिला अध्यक्ष ने अपने विचार रखें। उनकी शिकायते भी सुनी गयी। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष, विजय कुमार एवं राष्ट्रीय महामंत्री, अजय श्रीवास्तव नीलू ने स्पष्टीकरण दिया।


दरभंगा जिला एवं छपरा जिला, जहां विशेष रूप से सदस्यता अभियान चला कर सैकड़ों लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया है उनकी प्रशंसा की गई।


राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने संबोधन में संगठन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष, जितेंद्र नाथ सिंह एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्वास सारंग को भी इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सके ।उन्होंने संगठन में जो समस्याएं चल रही है उसका विस्तार से वर्णन किया और संगठन को मजबूत करते हुए एवं विकास करने का आह्वान किया ।उन्होने कहा कि विभिन्न संगठनों के लोग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। देश भर में ऐसे 14 संगठनों की जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले कुछ दिनों में सभी संगठन स्वत: समाप्त हो जाएंगे क्योंकि हाई कोर्ट में जो केस चल रहा है वह इसी महीने या अगले महीने में निर्णय सामने आ जाएगा ।इसके उपरांत कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्वास सारंग ने ऑनलाइन मैसेज भेज कर कार्य समिति के आयोजन की सफलता की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,हेमंत खरे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपक कुमार सिन्हा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोहर कृष्ण अतुल ,प्रदेश उपाध्यक्ष, अमिताभ कुमार श्रीवास्तव , युवा मोर्चा के अध्यक्ष, अभिषेक आनद गोलू एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, सुषमा सिन्हा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।


कार्य समिति में सभी जिला से आए हुए जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री, राकेश कुमार सिन्हा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कंठ ने किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment