सारण: अम्बिका भवानी गंगा घाट पर मिला घड़ियाल,लोगो मे हड़कम्प…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  दिघवारा नगर।थाना क्षेत्र के आमी के  अंबिका भवानी गंगा घाट पर मंगलवार को घड़ियाल मिलने से हडकंप मच गया और उसे देखने के लिए घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उक्त घड़ियाल को वन विभाग को सौंप दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक आमी में गंगा नदी में लगभग दस मछुआरों द्वारा मछली फंसाया जा रहा था इसी क्रम में उसके जाल में 10 फीट से अधिक लंबाई का उक्त घड़ियाल फंस गया।इसके बाद मछुआरों में भय व्याप्त हो गया।इसी बीच घड़ियाल ने मछुआरों पर हमला बोल दिया।

 

इस घटना में दिघवारा के नकटी देवी रोड निवासी शिवन महतो व इंदल महतो नामक दो मछुआरा घायल हो गए मगर अन्य मछुआरों ने हिम्मत से काम लिया और जाल को खींचकर घाट के किनारे पर लाया गया।बाद में रस्सी से बंधे घड़ियाल को वन विभाग को सौंप दिया गया।

- Sponsored Ads-

 

वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर एम के नेतृत्व में दिघवारा के वन रक्षी मनीषा कुमारी,दरियापुर के वनरक्षी शिवेंद्र शेखर,वनपाल भीम कुमार ने गंगा घाट पर पहुंचकर घड़ियाल को अपने कब्जे में लिया।दिघवारा की वन रक्षी मनीषा कुमारी ने बताया कि आमी में गंगा नदी से जो घड़ियाल मिला है उसे सोनपुर भेजा दिया गया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article