बक्सर: बाढ़ और आपदा की तैयारीयो को लेकर समिझा बैठक की गई…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव बक्सर डेस्क:  बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ बाढ़ आपदा के तैयारी की समीक्षा बैठक किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जारिगावां, कुदरतीपुर एवं करंहसी बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बाढ़ की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।

- Sponsored Ads-

संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र के परिवारों की सूची अद्यतन कर ले ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराया जा सके।

सिविल सर्जन बक्सर को सभी आवश्यक दवाओ, सांप काटने की दवा एवं अन्य आवश्यक दवाओ के साथ ब्लीचिंग पाउडर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने तथा आवश्कतानुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और चलंत चिकित्सा टीम का गठन करने को कहा गया।

जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रवण क्षेत्र में पशु चारा की व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

भ्रमण के क्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article