सारण: अपना घर संस्था ने गरीबों में किया कंबल वितरण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

नवनिर्वाचित दो पार्षदों को भी गुलदस्ता देकर किया गया सम्मानित

बिहार न्यूज़ लाइव डेस्क: छपरा नगर। मकर सक्रांति के अवसर पर अपना घर नामक सामाजिक संस्था ने स्थानीय पंजाबी गली मौना चौक स्थित डी.एन. गार्डेन के प्रांगण में आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब महिला और पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया। इस अवसर पर वरीय नागरिक कल्याण संस्थान के सदस्यों द्वारा वार्ड संख्या 33 एवं 34 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया। रविवार को अपना घर संस्था की ओर से डी.एन.

- Sponsored Ads-

 

गार्डन के प्रांगण में आयोजित कंबल वितरण समारोह में लगभग 50 कंबल गरीबों के बीच वितरण किया गया। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वार्ड संख्या 33 के वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार शर्मा तथा वार्ड संख्या 34 के पार्षद व डॉक्टर संतोष शर्मा की पत्नी कुंती देवी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद, सचिव शंभू प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश भूषण, कैलाशपति प्रसाद, कृष्ण चंद्र दास तथा डॉक्टर संतोष शर्मा के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद के हाथों गरीबों में कंबल वितरण समारोह संपन्न हुआ।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article