- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा। नगर निगम के कार्यकारी महापौर रागनी देवी के द्वारा अनुकम्पा के आधार पर 04 लाभार्थी को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलने वालों में
दीपक कुमार पिता स्व0 देवशरण सिंह,विकाश कुमार माता स्व0 सुशिला देवी,रणधीर कुमार पिता स्व0 साधु राय एवं अजय कुमार पिता स्व0 ललन कुमार आदि का नाम शामिल है।
नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी के चेहरे खुशी से खिल गये। अब नगर निगम को चार कर्मी में दो लिपिक एवं दो कर् निरीक्षक मिलने से कार्यालय के कार्यो मे तेजी आएगी,और सभी कार्य ससमय निष्पादन होगा। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह,सशक्त स्थायी समिति के सदस्य हेमंत कुमार,हेमंत राय,कृष्णा शर्मा तथा बबिता देवी आदि उपस्थित थे ।
- Sponsored Ads-
.
- Sponsored Ads-