अररिया:धूमधाम से हुई मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अंकित सिंह,भरगामा (अररिया)

भरगामा प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध महथावा लक्ष्मी माता मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा संपन्न हुई। यहां लक्ष्मीजी व गणेशजी की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई थी। बता दें कि मन्दिर में पूजा की कार्यक्रम का शुरुआत पंडित हरेराम झा के द्वारा करवाया गया था। बताया जाता है कि इस मंदिर की स्थापना 1871 में मंदिर के वर्तमान पुजारी लाल सिंह के पूर्वज रितो सिंह ने प्रखर विद्वान पंडित देबू झा के द्वारा करवाया था।

- Sponsored Ads-

तब से हीं इस मंदिर में लक्ष्मी पूजा के ठीक दूसरे दिन से मूर्ति विसर्जन होने तक मंदिर के साज बाज के साथ रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु भव्य रूप से सजे मंदिर में भगवान गणेश,मां लक्ष्मी,भगवान कुबेर और मां सरस्वती सहित अन्य देवी देवताओं को 16 वस्तु जैसे फूल,चंदन,अगरबत्ती,दीपक,माला,वस्त्र आदि अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

पंडित हरेराम झा ने बताया कि घर में सुख,समृद्धि व धन-संपदा की वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखकर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण करा कर मां की पूजा करती है। पूजा में विशेष प्रसाद के रूप में व्रती महिलाएं नारियल व तिल के लड्डू,धान का लाखा,फल,खिचड़ी आदि को चढ़ाते हैं।

बता दें कि गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष लाल सिंह सक्रिय सदस्य ललित सिंह,संजय सिंह,मनोज सिंह,अजय सिंह,सुमन सिंह,नितेश सिंह,छोटु सिंह,आदित्य सिंह,अनिश सिंह,अमन सिंह,सौरभ सिंह,राजेंद्र साह,कमलेश्वरी साह,सोनु साह,अनमोल साह,प्रमोद साह,उमेश निराला,मंटु कुमार,दिनेश मलाह,किशनदेव मल्लाह आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment